रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
हाजीपुर।कटहरा ओपी के प्रांगण में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई।जिसकी अध्यक्षता कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने की।अध्यक्षीय संबोधन में फेराज हुसैन ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र में मेला आयोजित की जाती है। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। इस मौके पर मुखिया शंभुशरण राय, रविचंद्र राय, मो. हाशिम, समाजसेवी नागेश्वर सहनी ,उप मुखिया फैसल , रमेश कुमार राय,देव प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय,सुखिन्द्र सहनी, संतोष कुमार , अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार,अमित कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
