सम्राट अशोक जयंती को लेकर पटना चलने की अपील
सम्राट अशोक जयंती को लेकर पटना चलने की अपील
हाजीपुर/।महात्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती के लिए कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत बाबा कारिख स्थान मानपुरा के प्रांगण में युवा कुश वंशज समिति के तत्वधान में बैठक का आयोजन की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा कुश वंशज समिति के अध्यक्ष सह आर के डेयरी के संचालक रणधीर कुमार ने की।इस मौके पर युवा कुश वंशज समिति के सदस्य एवं ग्रामीण ने उपस्थित हुए। डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने सभी ग्रामीणों से आगामी 9 अप्रैल को अपराह्न 12.30 बजे से श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में उपस्थित होने का आह्वान किया है साथ ही उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक की महान छवि वह इतिहास को धूमिल किए जाने की साजिश के विरोध स्वरूप एवं हिंदुस्तान व बिहार की गौरवमयी स्मिता के रक्षार्थ कार्यक्रम में एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।संघ के सचिव डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि हम सब दल बल के साथ पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में उपस्थित होंगे उन्होंने कुशवाहा समाज की समस्या पर भी बोल दिया। साथ ही आस-पास के गांव मानपुरा, गोरीगामा, पहाड़पुर, सैदपुर, खतरीचक, कन्हौली, गरजौल, कढ़नियां आदि गांवों में जाकर भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर डा.अशोक कुमार, डा.सुधीर कुमार,डाँ. सुजीत कुमार, विजय कुमार, कुन्दन कुमार, रंविजय कुमार, रंजीत कुमार, अर्जून, प्रिंस, सुमित आदि मौजूद थे।
