परिजनों कि गुस्सा देख अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी महुआ बाजार देसरी रोड स्थित एक हॉस्पिटल का मामला
परिजनों कि गुस्सा देख अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी
महुआ बाजार देसरी रोड स्थित एक हॉस्पिटल का मामला
महुआ, नवनीत कुमार
प्रसव पीड़ित महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। यह घटना शुक्रवार को महुआ के देसरी रोड पुराना बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई। घटना को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल कर्मी पिछले दरवाजे से भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत सिराजाबाद निवासी सूरज कुमार की पत्नी 25 वर्षीय रागिनी कुमारी को यहां पुराना बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। यहां मृतिका के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि हॉस्पिटल कर्मी द्वारा महिला को प्रसव पीड़ा होने की बात कह कर अस्पताल में भर्ती किया और उसे ओटी में ले जाकर ऑपरेशन कर दिया। जब महिला की स्थिति बिगड़ गई और अधिक रक्त स्राव होने से उसकी मौत हो गई तो उसे लाल पाद कर एंबुलेंस से पटना भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका यह भी कहना था कि मृतिका को एक 2 वर्ष की पुत्री है। जबकि यहां डॉक्टर और अस्पताल संचालक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद लोग जब उग्र हुए तो अस्पताल कर्मी ग्रिल शटर बंद कर वहां से खिसक गए। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। इधर लोगों ने बताया कि जिस निजी अस्पताल में महिला की मौत है। उसका नाम भी लोग पहली बार सुने हैं। यहां कई ऐसे नर्सिंग होम चल रहे हैं जहां ना तो डॉक्टर रहते हैं नहीं कोई विशेषज्ञ। फिर भी वहां मरीजों को बरगला कर इलाज किया जाता है। यहां तक कि प्रसव पीड़ित की जीवन को ताक पर रखकर सिजेरियन कर दिया जाता है। यहां तो कई ऐसे नर्सिंग होम हैं जिसका कोई अता पता नहीं है। उसमें बिचौलिए के द्वारा मरीजों को बरगलाकर इलाज के लिए भेज दिया जाता है।
