उगते सूरज को अर्ध के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ हुआ संपन्न
उगते सूरज को अर्ध के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ हुआ संपन्न
महुआ। नवनीत कुमार
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदयीमान भास्कर के अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ। इसी के साथ व्रतियों ने पूरे 36 घंटे का महाउपवास को तोड़ा और अन्न जल ग्रहण किया। इधर पूजन की प्रसाद खाने के लिए लोगों की भीड़ व्रतियों के पास दिन भर जुटती रही।
पर्व के समापन पर व्रतियों ने उगते सूरज को अर्ध दिया और अखंड सौभाग्य की रक्षा के लिए एक दूसरे को नाक से लेकर मांग तक सिंदूर भरे। बताया गया कि यह पर्व सुख संपत्ति के साथ परिवार,समाज और राष्ट्र की सलामती के साथ अखंड सौभाग्य की रक्षा के लिए की जाती है। यह पर्व आस्था और भक्ति का प्रतीक है।
जिस पर पूरी स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है। यहां वाया नदी तट के काली घाट, पुल घाट, कुशहर घाट, मकसूदपुर घाट, चांदसराय घाट, पकरी घाट, गोरीगामा घाट, सती घाट, कढनिया घाट, सिंघाड़ा घाट, डगरू घाट आदि के अलावा गांव के पोखरा, तालाबों पइनो पर व्रतियों द्वारा अर्ध्यदान दिया गया।
