स्कुली बच्चों से भरी बस मारूती वैन से टकराई,बाल-बाल बच्चे,कई हुए घायल
स्कुली बच्चों से भरी बस मारूती वैन से टकराई,बाल-बाल बच्चे,कई हुए घायल
हाजीपुर/।विद्यालय से बच्चो को घर पहुंचाने जा रही स्कुली बस बीआर 31पीए -1836 एंव एच आर-55 ए एच-0235 की सीधी टक्कर में कई बच्चे जख्मी हो गये । स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी जख्मी बच्चों को इलाज के लिए एक निज नर्सिग होम भर्ती कराया।सभी बच्चे खतरे से बाहर बताएं गये है। घटना की सूचना पर कटहरा पुलिस घटनास्थल पहुच स्थिति का जायजा लेने में जुटी है।घटना कटहारा ओपी क्षेत्र के महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग मे महजिदीया चौक से सटे उतर में तब घटी जब ज्ञान दीप पव्लिक स्कुल के बच्चों को स्कुली बस से घर पहुंचाने जा रही थी की इसी क्रम में पातेपुर की ओर से आ रही मारुती की आमने-सामने की टक्कर में कई बच्चे जख्मी हो गये । स्थानिय लोगों ने दुर्घटना में जख्मी बच्चे क्रिस्टी, आयुष एंव राहुल को स्थानीय एक नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए संबंधित अभिवावक सहित कटहरा पुलिस को घटना से संबंधित जानकारी दिया। सुचना मिलते ही कटहारा पुलिस घटना स्थल सहित नर्सिग होम पहुंच कर इलाजरत बच्चों से संबंधित जानकारी उक्त नर्सिंग होम के संचालक से लिया। डाक्टरों ने जख्मी बच्चों को इलाज करते हुए खतरे से बाहर होने की बात कही ।
