11 कार्टन विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
11 कार्टन विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हाजीपुर।कटहरा पुलिस ने करहटिया बुजुर्ग गांव में शराब धंधेबाज के दरवाजे पर खड़ी बोलोरो में लदी 11 कार्टून विदेशी बरामद किया है। इसके साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में सअनि संतोष तिवारी ने कटहरा ओ पी में करहटिया बुजुर्ग गांव निवासी स्व खखनु महतो के दो पुत्र गेनालाल महतो एवं कमलेश कुमार एवं महुआ थाना क्षेत्र के मारगी गांव निवासी स्व.जीमदार सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस मामले कटहरा ओ पी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि गुरुवार देर रात को गुप्त सूचना मिली थी कि करहटिया बुजुर्ग गांव में शराब धंधेबाज द्वारा बोलोरो से शराब की डिलीवरी की जानी है। उक्त जानकारी मिलते ही पुलिस को भेजी गई। जहां से शराब धंधेबाज गेनालाल महतो के दरवाजे पर खड़ी बोलोरो में लदी 11 कार्टून में लगभग 94 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
