April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामनवमी के मौके पर शन्ति व्यव्स्था बनाये रखने के लिये गोरौल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च ।

गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

रामनवमी के मौके पर शन्ति व्यव्स्था बनाये रखने के लिये गोरौल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च ।
फ्लैग मार्च में बीडीओ कुमुद कुमार रंजन , सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल , थानाध्य्क्ष संजीव कुमार , अवर निरीक्षक विकास कुमार ,सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित के अलावे पुलिस बल के अलावे चौकीदार शामिल थे । यह फ्लैग मार्च गोरौल चौक से गोरौल बाजर , कर्पूरी चौक , सोंधो , अंधारी गाछी, पोझा, रुकमंजरी ,हुसेना घाट होते हुये गोढियां एनएच से पुनः गोरौल चौक पहुंची । मौके पर सीओ श्री कुमुद रंजन ने कहा कि रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकले । वैसा कुछ नहीं करना है जिससे किसी के भावनाओं पर ठेस पहुंचे । उन्होंने कहा कि जिस भगवान राम के जन्म दिन के उपलक्ष्य यह निकाला जाता है । श्री राम बहुत ही शांत प्रिय थे और उन्होंने किसी के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई । यही सब कारण था कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते थे । इसलिय भगवान राम के बताये रास्ते पर चल कर ही उनके कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं । अंचल अधिकारी श्री पाटील ने कहा कि रामनवमी के मौके पर शान्ती व्यव्स्था बनाये रखना हम सभी का फर्ज बनता है। वहीं थानाध्य्क्ष संजीव कुमार ने कहा कि रामनवमी की शोभा यात्रा इस तरह की निकलनी चाहिय जिसमें शोभा दिखे और धर्म के प्रति आस्था दिखे। धर्म नहीं कहता उत्पात मचाने को नहीं कहता है।
इसलिय शान्ती पुर्ण ढंग से शोभा यात्रा निकले। किसी भी तरह का हथियार शोभा यात्रा में नहीं होनी चाहिय । नशे की हालत में पकड़े जाने पर कानुनी कार्रवाई होगी। डीजे बजाना सख्त मना है । कानुन का उलंघन करने वाले बक्से नहीं जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.