गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक की हत्या।
बेलसर वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक की हत्या।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बेलसर ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव यज्ञ मेला का है बताया गया है कि शुक्रवार रात्रि में कुछ युवक जिप्सी गाड़ी संख्या DL CC 3342 से मेला घूमने आया और गलत तरीके से अपनी गाड़ी पार्किंग किया जिसका विरोध मेला कमिटी के सदस्यों ने किया जिसपर जिप्सी में सवार दबंगों एक युवक को गमछा से मुंह लपेट कर गाड़ी के अंदर टान कर गाड़ी से घसीटने लगा और गाड़ी के दरवाजे से मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया युवक को जख्मी हालत में हालत में मलंग स्थान के निकट फेंक दिया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई मृतक बेसर ओपी क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी बिनोद सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार बताया गया है मृतक अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और मृतक यज्ञ कमिटी का सदस्य भी था , शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर लोगों ने जिप्सी सवार एक दबंगों को रगेद कर पकड़ लिया बाकी फरार हो गया पकड़े गए युवक को लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी घटना स्थल पर पहुंचे एवं सदर एसडीपीओ राघव दयाल और वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल भी पहुंचे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
