April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आज और कल 4-4 घंटे बाधित रहेगी बिजली 33 केवीए में मेंटेनेंस के काम के कारण उपभोक्ताओं को बिजली के लिए करना होगा इंतजार

आज और कल 4-4 घंटे बाधित रहेगी बिजली
33 केवीए में मेंटेनेंस के काम के कारण उपभोक्ताओं को बिजली के लिए करना होगा इंतजार
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में 33 केवीए का काम होने के कारण सोमवार और मंगलवार को 4-4 घंटे बिजली बाधित रहेगी। यहां सभी चार टाउन, पातेपुर, सिंघाड़ा और चांदसराय फीडरों में सुबह 7:00 बजे से लेकर पूर्वाहन 11:00 बजे तक बिजली नहीं मिल पाएगी।
रविवार को जानकारी देते हुए कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि सलहा उपग्रिड से मिलने वाली 33 केवीए तार में मेंटेनेंस का काम होगा। यह मेंटेनेंस सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक किया जाएगा। जिसके कारण दो दिनों तक उपभोक्ताओं को चार-चार घंटे बिजली से महरुम रहना परेगा। पुनः 11 बजे के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से समय से पूर्व पानी के स्टॉक पूरा कर लेने के अलावा अन्य कार्य कर लेना की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.