April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंगोछा के लिए खरीदारी के कारण दुकानों में कम पड़ गए भगवा गमछा

अंगोछा के लिए खरीदारी के कारण दुकानों में कम पड़ गए भगवा गमछा
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में रविवार को रामनवमी जुलूस काफी भीड़ भाड़ के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस जुलूस में लोगों द्वारा सिर में अंगोछे बांधने को लेकर महुआ के सभी दुकानों में भगवा गमछा कम पड़ गए। जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं के हाथों में महावीरी झंडे थे और वे जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
उत्साह और उमंग के बीच राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पूरे बाजार का करीब 12 किलोमीटर का भ्रमण किया। इस दौरान उनमें उत्साह कम नहीं हुए। यह रामनवमी पर जूलुस महुआ के पातेपुर रोड से निकलकर समस्तीपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड, गोला रोड, हाजीपुर रोड के मंगरू चौक से होकर दशरथ चौक देसरी रोड से पुराना बाजार होते हुए थाना चौक, गांधी चौक होकर गांधी मैदान पहुंची। जहां जुलूस का समापन किया गया। इस जुलूस में कई तफा आर्केस्ट्रा ट्रॉली, म्यूजिकल ग्रुप के साथ दर्जनों घोड़े चल रहे थे। जुलूस को देखने के लिए जगह-जगह लोग खड़े थे। यहां सबसे बड़ी बात तो यह रही कि इस जुलूस में दोनों समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर भाग लिया। गांधी स्मारक पर अपर एसडीओ वंदना सिन्हा के नेतृत्व में अनुमंडल दंडाधिकारी पूनम खन्ना, बीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा आदि पुलिस बल के साथ खड़े थे। जुलूस को देखकर लोग स्वयं उसमें शामिल हो रहे थे। पदाधिकारियों में भी रामनवमी जुलूस को लेकर भक्ति सिर चढ़कर बोली। इस रामनवमी जुलूस में महुआ और आसपास के जाने-माने गणमान्य लोगों के अलावा युवा वर्ग, बजरंग दल, हिंदू पुत्र संगठन, विश्व हिंदू परिषद के अलावा विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे। जुलूस में भगवान राम से जुड़ी कई झांकियां भी थी। यहां रानीपोखर से हिंदू पुत्र संगठन के द्वारा हाथ में भगवा झंडा लिए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए झांकी लाया गया। जुलूस में शामिल लोगों की सेवा में लोग जगह-जगह खड़े थे। सबसे बड़ी यह बात भी देखी गई कि जुलूस में शामिल लोग अनुशासित होकर चल रहे थे। आर्केस्ट्रा ट्रॉली और म्यूजिक वैन पर भक्ति गीत सादगी के बीच बजाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.