रामनवमी को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से शोभा यात्रा निकाली गयी.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
रामनवमी को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से शोभा यात्रा निकाली गयी.
जुलूस में सैकड़ो बजरंग दल ,भाजपा,श्री राम सेना के कार्यकर्ता विजय ध्वज लेकर भ्रमण करते देखे गये. शोभा यात्रा सोंधो ,चांदपुरा मलंग स्थान, कर्पूरी चौक,सोंधो,गोरौल बाजार,गोढ़ीया,आदमपुर, कटरमाला ,मलिकपुरा,मजीरावाद सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया, वहीं मुकेश सिंह ने बताया कि हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से शोभा यात्रा निकाल रहे हैं ।
इस दौरान प्रशासन द्वारा जगह जगह भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था. बीडीओ कुमोद रंजन, सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार विधि व्यवस्था बनाए रखने में लगे थे.
