195 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।। भगवानपुर ( वैशाली ) ज्योतिराव फुले पर वैशाली के तत्वाधान में 19वीं सदी के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक आयोजित की गई । कार्यक्रम भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा ग्राम स्थित आम्र वाटिका में आयोजित की गई ।समारोह की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चंदेश्वर भगत एवं संचालन शिक्षाविद दिलीप कुमार भगत ने की ।समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र मालाकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार, अमरनाथ पुजारी, रामस्वरूप प्रसाद ,ज्योति प्रसाद सहित भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने संबोधित किया। उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी धर्मपत्नी सावित्री फुले को भारत रत्न देने की मांग की ।लोगों ने कहा कि जून 19 वी सदी में राष्ट्र के जन सुधार के लिए जो कार्य किया उनके कृति के आधार पर उन्हें भारत रत्न की उपाधि से अलंकित किया जाना चाहिए । भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है ,तभी उनकी जयंती सफल मानी जाएगी ।इस मौके पर दीप नारायण भगत चूल्हाई प्रसाद भक्त ,गोपी कुमार ,सुबोध कुमार, कमलेश कुमार, सुरेंद्र भगत, लखनी भगत पुनीत मालाकार राज किशोर भगत, श्याम किशोर, प्रमोद कुमार सैनी, उमाशंकर भगत , सत्येंद्र कुमार, बालेश्वर भगत ,परशुराम भगत, उदय शंकर भगत, संगम कुमारी, डॉ आलोक कुमार ,उपेंद्र भगत, शिवनाथ भगत जितेंद्र कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष मौजूद थे ।