दशमी को लगने वाला घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला सम्पन्न-
दशमी को लगने वाला घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला सम्पन्न –
नयागांव(सारण) नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत स्थित शोभेपुर बभनगांवा गांव में हर साल चैत महीने के दशमी को लगने वाला घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला सोमवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है जिसमे बाबा अमरसिंह की पूजा मल्लाह समुदाय के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया जाता है।अमरसिंह बाबा का यह स्थान नयागांव रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर पश्चिम तथा छपरा पटना मुख्य मार्ग से दक्षिण करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में शोभेपुर बभनगांवा गांव में मही नदी के पावन तट पर विराजमान है। इस मेले में दूरदराज के कई जिलों से श्रद्धालु आते है घोड़ा लुटावन पुत्र पावन इस मेले सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो निःसंतान दम्पति सच्चे मन से पूजा अर्चना कर मन्नत मांगता है उसको पुत्र की प्राप्ति होती है जो श्रद्धालु अमरसिंह स्थान पर चढाये गए मिट्टी के घोड़ा को लूट कर ले जाता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है पुत्र प्रप्ति एवं मनोकामना पूर्ण होने पर अगले साल मिट्टी का बना दो घोड़ा लाल कपड़ा में लपेटकर चढ़ाने की परंपरा है श्रद्धालुओं द्वारा हजारों की संख्या में मिट्टी का बना घोड़ा बाबा अमरसिंह को चढ़ाया जाता है तथा वही मिट्टी का घोड़ा पूजा के बाद पूजा समिति के लोगो द्वारा श्रद्धालु भक्तों के बीच लुटाया जाता है इस बार मिट्टी के घोड़ा बीस रुपये से लेकर तीस रुपये तक प्रति घोड़ा बिका।चैत दशमी को इस मेले में काफी भीड़ होती है।इस बार मेला में हर साल से भी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ थी सभी श्रद्धालु अपने अपने हाथों में मिट्टी का बना घोड़ा लेकर स्थान पर चढ़ाने और लूटने के लिए धक्का मुक्की करते दिखे।इस मेले को सफल बनाने में मुख्यरूप से बीरेंद्र सहनी, दिलीप सहनी,मालिक सहनी,दहाऊर सहनी,राजा सहनी,फौदार सहनी,राजेन्द्र सहनी,लालदेव सहनी,श्रवण सहनी,लखन सहनी,जिंदल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मुस्तैद थे।
