April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय  कटरमाला गोरौल में नामांकन शुरू हो गया है. 

गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट। पिछड़े , अनुसूचित जाति ,अल्पसंख्यक समुदाय व गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय  कटरमाला गोरौल में नामांकन शुरू हो गया है.  कस्तूरबा दिवस के अवसर पर आयोजित नामांकन अभियान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश राम के द्वारा किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद रूबी कुमारी ने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावको एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी के कारण कभी भी शिक्षा बाधित न हो इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना की है .  बिना संघर्ष के जीवन में सफलता की प्राप्ति नहीं होती है. खासकर लड़कियों को पढ़ाई पूरी करने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ता है . तब जाकर वह सफल हो पाती है . इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . मौके पर उपस्थित प्रखंड साधन सेवी धर्मेंद्र कुमार,प्रधानाध्यापक अखिलेश राम एवं वार्डन डॉली कुमारी के द्वारा केक काटकर कस्तूरबा दिवस मनाया गया . मौके पर बोलते हुए प्रखंड साधन सेवी श्री कुमार ने कहा कि 100 बच्चियों के लिए उपलब्ध यह आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर अभियान चलाने की आवश्यकता है . इस विद्यालय के सम्बंध में आम लोगो को जानकारी देने की भी जरूरत है . अभी भी लोग सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से अनभिज्ञ है . गरीब, पिछड़े ,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक , गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवार की 11 वर्ष से ऊपर की लड़कियों के लिए स्थापित कस्तुरबा विद्यालय में भारत सरकार की तरफ से सभी प्रकार की आवासीय सुविधाओं के साथ मुफ्त  शिक्षा प्रदान की जा रही है .  देहाती क्षेत्र में इस प्रकार के विद्यालय की स्थापना से बालिका शिक्षा काफी सुगम हो गया है .  अधिकाधिक बच्चियों  का नामांकन यहां हो सके इसके लिए अभिभावकों के साथ संपर्क कर बच्चियों का नामांकन कराने की आवश्यकता है.   इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्राएं  जो इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है उन सभी को  सम्मानित किया गया . कार्यक्रम के प्रारम्भ में वार्डेन एवं  लेखापाल कुमुद रंजन के द्वारा आवासीय विद्यालय के संचालन सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए कहा गया कि यहां नामांकित बच्चियों के लिये वर्ष में दो सेट पोशाक ,मुफ्त शिक्षण सामग्री ,मेनू के अनुसार भोजन – नाश्ता के साथ आवासन की उत्तम व्यवस्था  है. इसके साथ मासिक स्वास्थ्य परीक्षण ,खेल कूद व अन्य गतिविधियों का नियमित आयोजन के साथ साथ मध्य विद्यालय कटरमाला में शिक्षण और विद्यालय स्तर पर विद्यालय के बच्चो के लिये सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए लाभकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करवाया जाता है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.