छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
पातेपुर।कटहरा ओपी क्षेत्र अलीपुर सुमेरगंज गांव निवासी मो सबीर की पत्नी शमा खातून के फर्दबयान पर मो.शाहिद समेत तीन को आरोपित करते हुए कटहरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी में लिखा है कि गत 9 अप्रैल रात्रि में पड़ोसी अंतिम शाह के पुत्र मो शाहिद , दिनेश शाह के पुत्र अभिषेक कुमार व मो सुलेमान के पुत्र मो गुड्डू एक राय कर मेरे घर में घुस गया। मेरी नाबालिक लड़की लाडली खातून, तबस्सुम खातून गबी खातून के साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगा। जिसमें मैं बूरी तरह जख्मी हो गयी। मेरे परिजन आनन फानन अनुमंडलीय अस्पताल महुआ में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
