न्यायालय के आदेश से जमीन की दखल दहानि होने के बावजूद डरा हुआ है परिवार
न्यायालय के आदेश से जमीन की दखल दहानि होने के बावजूद डरा हुआ है परिवार
महुआ। नवनीत कुमार
माननीय न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा जमीन की दखल दहानी कराने के बावजूद परिवार दबंगों से डरा हुआ है। दबंग भुक्तभोगी परिवार को हमेशा धमकी देते रहता है। जिससे परिवार के सदस्यों में भय व्याप्त है और जान माल की सुरक्षा को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन भी दिया है।
यह मामला महुआ थाना अंतर्गत सुपौल टरिया पंचायत के सुपौल टरिया गांव की है। सुपौल टरिया गांव के लालन राय के पुत्र सुनील कुमार राय ने बताया कि उन्होंने अपनी 71 डिसमिल भूमि पर न्यायालय के आदेश से कब्जा पाया था। यह कब्जा वर्ष 2018 में तत्कालीन सीओ द्वारा दिलाया गया था। अब दबंग उनके जमीन पर चढ़कर कभी मेढ बांध देते हैं तो कभी हाता काट देते हैं। हालाकि जमीन उनके कब्जे में है। वह दबंग परिवार से डरे हुए हैं उन्होंने प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सुनील कुमार राय ने यह भी बताया कि जब भी घर से निकलते हैं तो उन्हें धमकी मिलती रहती है। ना जाने कब उनके परिवार पर दबंगों का हमला हो जाए। इससे वे डरे हुए हैं। इससे अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी, थाना सहित अन्य पदाधिकारियों को भी आवेदन देकर लगाई है।
