पूर्व घोषणा के बावजूद यहां बीआरसी भवन पर नहीं दिए गए नियुक्ति पत्र और ना ही चिपकाए गए कोई नोटिस
पूर्व घोषणा के बावजूद यहां बीआरसी भवन पर नहीं दिए गए नियुक्ति पत्र और ना ही चिपकाए गए कोई नोटिस
महुआ, संवाददाता नवनीत कुमार वैशाली:महुआ। पूर्व घोषणा के बावजूद सोमवार को शिक्षक अभ्यर्थियों को यहां बीआरसी भवन पर नियुक्ति पत्र नहीं दी गई और न हीं सूचना चिपकाए गए। जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा हुआ। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों ने बीआरसी भवन का घेराव कर कर्मियों को कुछ देर बंधक भी बनाया और ताले भी जड़े।
यहां वैशाली विद्यालय के अहाते में बीआरसी भवन पर पहुंचे दर्जनों शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए बजाता पत्र जारी किया गया था। इससे वे लोग यहां पहुंचे थे। नियुक्ति पत्र लेने के लिए न सिर्फ वैशाली जिला बल्कि राज्य के कई जिले के अलावा दूसरे प्रदेश के भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दी गई। जब भी तेज धूप और गर्मी के बावजूद बीआरसी भवन पर झंडू जमे रहे और नियुक्ति पत्र मिलने की कोई सूचना नहीं मिली तो वे कार्यालय का घेराव कर कर्मियों को बंधक बनाया। इतना ही नहीं वेलोग बीआरसी भवन में ताले भी जड़ दिए। इसके कारण कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। अभ्यर्थियों ने यहां विभिन्न पदाधिकारियों के अलावा जिला पदाधिकारी से भी मोबाइल पर बात की लेकिन उन्हें कोई माकूल जवाब नहीं मिला। यहां अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर नियुक्ति पत्र नहीं देना था तो कम से कम इसकी सूचना भी चिपका देनी चाहिए था,
लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यहां बीआरसी पर पहुंचे अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार, संजीव, अंकित, रविंद्र, नीरज, कुंदन, वंदना, ममता, संध्या, नसीमुद्दीन, दीपक, धर्मेंद्र, अविनाश आदि ने बताया कि वेलोग काफी दूर से आए हैं। जबकि तेज धूप और गर्मी में घंटों बैठने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र मिलने की कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडियो, बीआरपी आदि से मोबाइल पर बात की पर उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दी गई।
अंत में उन्होंने आपा खो दिया और जोरदार हंगामा किया। बीआरसी पर बैठे बीआरपी डॉ आलोक ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र बांटने की कोई जानकारी नहीं है। इधर बीडियो शिवांगी कुमारी से मोबाइल पर पूछे जाने पर बताया कि उन्हें प्रभार नहीं मिली है। यह पूछे जाने पर कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए कब आना है। इस पर उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पुनः तिथि की घोषणा की जाएगी।
