April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाईक सवार बदमाशों ने किया बच्चे का अपहरण

बाईक सवार बदमाशों ने किया बच्चे का अपहरण

हाजीपुर/चौथी वाणी।कटहरा ओपी क्षेत्र करहटीया बुजुर्ग गांव निवासी प्रिंस यादव के 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार को दरवाजे पर खेलने के दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर मौके से फरार हो गया।अपहर्ता को भागने के दौरान मोबाइल गिर पड़ा जिसे परिजनों ने कटहरा ओपी पुलिस को सौंपी दी है।घटना का अंजाम मंगलवार को दोपहर एक बजे दिया गया हैं।जिसकी सूचना कटहरा ओपी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों समेत अन्य लोगों से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हुए छानबीन में जुट गई हैं।परिजनों ने बताया कि प्रियांशु अपने माता-पिता के साथ नाशिक में रहते हैं।जहां पिता अपने जीवनयापन के लिए फल बेचने का काम करते हैं। करीब डेढ़ माह पहले से अपनी मां के साथ घर पर रह रहा हैं। प्रियांशु दो भाईयों में बड़ा भाई है।जबकि दूसरा भाई सिद्धार्थ कुमार चार साल का है।मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रियांशु अपने दरबाजे पर खेल रहा था। इसी क्रम एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दरवाजे के समीप बाइक खड़ी कर दी।बाइक पर सवार एक युवक प्रियांशु से बात करने लगे। जबकि दूसरा युवक बाइक पर सवार था।बात करते हुए गोद में उठा लिया और बाइक पर बैठा लिया।जब तक प्रत्यक्षदर्शी कुछ समझ पाते तब तक पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले. भागने के दौरान परिजनों के द्वारा शोर मचाई गयी।जिसके ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जिसकी सूचना कटहरा पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए कार्रवाई करने में जुटे हैं।इस मामले में कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त किया गया हैं. परिजनों द्वारा अपहर्ता के मोबाइल सौंपी गई हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.