April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ लिए 1001 कुँवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा ।

अष्टयाम यज्ञ लिए 1001 कुँवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर ( वैशाली )प्रखण्ड क्षेत्र के डभैच्छ स्थित बाबा मंगल स्थान में आयोजित 24 घंटे के अष्टजाम महायज्ञ हेतु मंगलवार को 1001 कुँवारी कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
कुँवारी कन्याओं ने सुबह ही मंगल स्थान से कलश लेकर डभैच्छ स्थित अति पौराणिक मंदिर बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर पहुँची ,जहाँ पूर्व से टैंकर द्वारा पवित्र गंगा जल पहलेजा से मंगाई गई थी ।जिसे वैदिक आचार्य विजय झा के मंत्रोचारण द्वारा शुद्धिकरण करने के बाद कुँवारी कन्या अपने माथे पर धारण कर गाजे बाजे एवम आधा दर्जन घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली ।कलश यात्रा में स्थानीय पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति वीरेंद्र कुमार राय उर्फ वीरू,सरपँच पति श्याम चौधरी,मुख्य यजमान संतोष कुमार,समाज सेवी सुनील कुमार चौधरी,भोला चौधरी,ललन गिरी,वार्ड रामनाथ साह,डॉ जय प्रकाश शर्मा,सेवानिवृत शिक्षक रामप्रीत राय,नुनु चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग कलश यात्रा में मुख्य रूप से शामिल थे ।कलश यात्रा में जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण कायम रहा ।सड़क के दोनों किनारे देखने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।जैसे ही कलश यज्ञ स्थल पहुंची, स्थानीय मुखियापति वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बीरू ने फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया।इस अवसर पर संतोष राय,सुनील चौधरी भोला चौधरी सहित गण्यमान्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.