April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने महुआ थाने का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने महुआ थाने का किया निरीक्षण। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ( वैशाली) वैशाली आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार मासिक रूटीन के तहत आज दिन के दोपहर बाद महुआ थाना पहुंच कागजातों का निरीक्षण किया। इसके अंतर्गत लंबित मामलों, अपराधियों के गिरफ्तारी ,वारंट,कुर्की संबंधी कार्यो की भी समीक्षा की ।समीक्षा उपरांत जिस कार्य में लंबित देखा ,उसे तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादित करने का आदेश दिया ।उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्व, अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर है ,ताकि जिले में कहीं भी किसी प्रकार का अप्रिय घटना न घट सके ।पवित्र रमजान महीने के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रेम भाईचारे का त्यौहार है, जिसमें सभी को मिलजुल कर एक दूसरे के सहयोग और भावना के साथ सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारी भारतीय सांस्कृतिक ,धार्मिक एकता बनी रहे ।कहीं भी किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। पूर्व की लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने तथा त्वरित कार्रवाई करने की भी आदेश दिया। वैसे पूरे बिहार सहित वैशाली की भी कानून व्यवस्था संतोषजनक नहीं कही जा सकती। आए दिन कहीं ना कहीं अपराध की घटनाएं घट रही है, वैसे में वैशाली पुलिस कप्तान के लिए यह एक चैलेंज का विषय है, कि किस प्रकार जिले में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.