थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर मंगलवार की रात्रि में चोरों ने तीन दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल चौक पर तीन दुकान में चोरी हुआ असफल।
थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर मंगलवार की रात्रि में चोरों ने तीन दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया
अनुराग रेडिमेड , मोहन पान भंडार एवं कंतलाल महतो चोरों ने सबसे पहले अनुराग रेडिमेड की दुकान के सटर का पिछे से ताला काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन अंदर से ताला लौक था जिसके कारण चोरों की मनसा पर पानी फिर गया
वहां असफलता हाथ लगने के बाद चोरों ने कंतलाल महतो के दुकान का ताला तोरने का प्रयास किया उसके बाद मोहन पान भंडार के दुकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया परंतु यहां भी असफलता ही हाथ लगी ।
दुकानदारों ने इस घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।
