SSB के द्वारा छात्र छात्राओं के बीच बांटा गया प्रमाण पत्र–
SSB के द्वारा छात्र छात्राओं के बीच बांटा गया प्रमाण पत्र–
नयागांव(सारण) नयागांव डुमरी में स्थित 40 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सौजन्य से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डुमरी बुजुर्ग नयागांव सारण में सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक कंप्युटर कोर्स का समापन के दौरान SSB कमांडेंट मनीष कुमार के द्वारा विद्यालय के प्रशिक्षित छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इस दौरान कमांडेंट श्री कुमार ने सभी छात्रों के उज्वल जीवन कि कमाना की।प्रशिक्षण के दौरान आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान आनंद कुमार पिता कन्हैया प्रसाद ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान सोमया कुमारी पिता जय नारायण ने प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान प्रणव प्रकाश ने प्राप्त किया इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद हनीफ अंसारी ,गजेंद्र सिंह ,संजय कुमार सिंह,कन्हैया प्रसाद सहित सशस्त्र सीमा बल से उप कमांडेंट शशि प्रकाश, सहायक कमांडेंट (संचार) जय प्रकाश रंजन,उपनिरीक्षक सोनम,उपनिरीक्षक (संचार) रंजीत कुमार. उपनिरीक्षक बर्लिन बोरा,मुख्य आरक्षी चंदन कुमार,आरक्षी समान्य हेमंत मिश्रा व अन्य बल के जवान उपस्थित थे l
