April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गहमागहमी के बीच हुई माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव

गहमागहमी के बीच हुई माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव
चुनाव को लेकर निर्वाचित पदाधिकारी ने बरती विशेष सावधानी, कई पद पर निर्विरोध हुए निर्वाचित तो कई पर कराया गया मतदान
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल के उच्च विद्यालय सेहान में गुरुवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव कराया गया। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी बनी रही। हालांकि कुछ पदों पर आपसी सहमति के बीच निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जबकि कुछ पर जीच बने रहने के कारण मतदान कराया गया।
यहां कुल चार उच्च विद्यालयों के 49 मतदाताओं में 46 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में सेहान उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रज किशोर कुमार को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भोला पंजियार मनोनीत किए गए। सचिव पद पर अरुण कुमार तथा कोषाध्यक्ष पर कुमारी नीतू रानी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वही अनुमंडल परिषद के लिए सतीश कुमार, अमरेश कुमार, दीपक कुमार और राजू कुमार निर्विरोध चुने गए। अनुमंडल कार्यकारिणी, साधारण परिषद और जिला परिषद के लिए आपसे सहयोग नहीं बनने पर चुनाव कराया गया। चुनाव में जिला परिषद के लिए उमेश राय और शीला दास चुने गए। वही साधारण परिषद के लिए राजीव कुमार और अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के लिए रामबाबू पासवान को चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारी अजीत कुमार, अरविंद कुमार तथा पर्यवेक्षक मुकुल कुमार के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.