पातेपुर के गरीबो व असहायों के लिए दानशीलता की मिशाल बने मिंटु सिंह
पातेपुर के गरीबो व असहायों के लिए दानशीलता की मिशाल बने मिंटु सिंह
हाजीपुर।गरीब असहाय अनाथ एवं बीमार एवं लाचार परिवार के चाहे वह किसी जाति का हो उसकी बेटी की शादी में हर संभव व उसके स्थिति को देखते हुए उसे मदद करते है दीक्षा ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने गरीब असहाय रोगों से पीड़ित पिता की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया।उन्होंने मंडईडीह निवासी, लखिंद्र माँझी जो पिछले 5 साल से टीवी से ग्रसित हैं उनके तीन बेटी और एक बेटा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनके दो लड़की की ज्योति एवम रूबी की शादी एक ही मंडप पर किया जाना है जिसकी शादी की तिथि भी इसी माह निर्धारित है वही काजल कुमारी पिता हरेंद्र राम जो डभैछ निवासी हैं, उनके लिवर में सूजन होने कारण अपना काम धंधा छोड़कर बेड रेस्ट में दो वर्ष से है।जिस कारण उनके बेटी काजल की शादी तय है उसे उनके द्वारा तीनों लड़की की शादी हेतु ग्यारह ग्यारह हजार रुपये मदद किया गया। मिन्टू सिंह ने हरियाणा में एक साल पूर्व हुई भरत महतो की बेटी की शादी के लिए महथी मुखिया विनोद सहनी मृतक की पत्नी सरस्वती देवी को लेकर पंहुचे,वही डभैच निवासी स्व शिबू मांझी की बेटी लीलाबती कुमारी की बेटी की शादी इसी माह तय है उसे भी उसकी माँ फूल कुमारी देवी को दान स्वरूप ग्यारह ग्यारह हजार की राशि दीक्षा ग्रुप के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ मिन्टू सिंह द्वारा तीन बच्चियों और उनके परिजन को प्रदान किया गया इस अवसर पर महथी मुखिया विनोद कुमार सहनी,वरीय पत्रकार नागेन्द्र राय,चंदन सिंह,सुबोध झा,अजय सिंह,पूर्व मुखिया पुत्र सुनील कुमार सिंह आदि गण्यमान्य लोग मौजूद थे.इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते दीक्षा ग्रुप के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह ने कहा कि मैं अपने आमदनी का 50 प्रतिशत गरीबों को दान करने का निर्णय लिया हूँ उसे जीवन पर्यन्त करता रहूँगा।
