April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मिर्जानगर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति रही परवान पर

महुआ के मिर्जानगर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति रही परवान पर
। महुआ के मिर्जानगर में शनिवार को अष्टयाम यज्ञ के समापन पर भगवान की भव्य झांकी निकाली गई और रात में विवाह कीर्तन पर श्रोता झूम उठे। यहां 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर पूरा गांव और आसपास का इलाका भक्ति में लीन रहा।
यहां अष्टयाम यज्ञ का आयोजन सेवानिवृत्त प्राचार्य अभिनाथ सिंह के द्वारा आयोजित की गई थी। इस मौके पर यज्ञ में 12 संकीर्तन मंडलियों ने रामधुन को संगीतमय रूप मे गाकर लोगों को भक्ति में लीन कर दिया। यहां काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम का महा जाप किया गया। लोगों ने बताया कि ग्रामीण इलाका होने के कारण किसान परिवार प्रकृति को अनुकूल रहने के लिए इस समय अष्टयाम यज्ञ से मन्नत मांगते हैं। इस समय किसान खेतों से अपनी उपज को घर लाने में व्यस्त रहते हैं। इस कारण मौसम का अनुकूल होना जरूरी है। बीते दिन तेज बारिश के साथ ओले गिरने से भारी क्षति पहुंची है। किसान सदमे में है। फिर भी वह आगे प्रकृति को अनुकूल रहने के लिए अष्टयाम यज्ञ से मन्नत मांगे। यहां विवाह कीर्तन पर भगवान राम की कथा सुनाइए गए। इस मौके पर सीता विदाई प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विह्ल हो गए। महिलाएं तो सीता विदाई और राम वन गमन की प्रसंग सुनकर आंख पोछती रही। यहां कार्यक्रम में श्रोता अंत अंत तक जमे रहे। यज्ञ में ग्रामीणों और समाजसेवियों का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.