April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में जगह-जगह मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

महुआ में जगह-जगह मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती
महुआ, महुआ में शनिवार को जगह जगह पर बांकुरा कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान योद्धा और देशभक्त बताया। लोगों ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने चौथेपन में भी देश के लिए लड़ाई लड़ी थी।
यहां गद्दोपुर स्थित पंडित वेदांत उमेश मिश्र रामजानकी कॉलेज पर कुंवर सिंह जयंती विजय उत्सव के रूप में मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर कॉलेज के के निदेशक पं उज्जवल कुमार मिश्र ने कहा कि कुंवर सिंह की वीरता को राष्ट्र सलाम करता है। इस मौके पर विश्वनाथ विप्लवी, ज्योतिषाचार्य मुनेश्वर सिंह के अलावा दिनेश मिश्र, रमेश मिश्र, मोहन राय, अरुण कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। रमेश मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उधर संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू के निर्देशन में कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यहां छात्र-छात्राओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। महुआ में नायसो के सुमित सहगल द्वारा कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। उधर हरपुर बेलवा, हुसैनीपुर, सिंघाड़ा, फुलवरिया, बरियारपुर बुजुर्ग, सेहान, चकचूहर, बखरी, लक्ष्मीपुर, पहाड़पुर, कन्हौली आदि स्थानों पर भी कुंवर सिंह की जयंती विजय उत्सव के रूप में मनाई गई। इधर लोगों ने वीर कुंवर सिंह के विजय गाथा को सुनाया। महुआ में देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी के नेतृत्व में कुंवर सिंह को याद किया गया। यहां लोगों ने कुंवर सिंह की गाथा सुनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.