एक युवक का मोवाइल छीनकर कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया मंडी में सब्जी खरीद रहे एक युवक का मोवाइल छीनकर कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये चोर की पहचान हाजीपुर सदर थाना अंतर्गत राम आशीष चौक निवासी मनोज तिवारी के पुत्र मुनीम कुमार के रूप में कई गयी है. इस सम्बंध में आदमपुर गांव निवासी अजित कुमार पांडेय के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा कि वह गोढ़ीया मंडी में सब्जी खरीद रहा है था कि इसी बीच उसके ऊपरी जेब से मोवाइल लेकर एक युवक भागने लगा,जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ाये चोर को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.
