April 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

माहे रमजान के आखिरी जुमा पर मस्जिद में रोजेदारों की उमड़ी भीड़

माहे रमजान के आखिरी जुमा पर मस्जिद में रोजेदारों की उमड़ी भीड़–नयागांव (सारण)बरकत और नेकियों का पवित्र महीना माहे रमजान के आखिरी जुमा पर शुक्रवार को जामा मस्जिद नयागांव शेखटोला एवं बहेरवा गाछी मस्जिद में बड़ी तादात में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, नौजवान तथा बुजुर्गों ने जुमे का नमाज अदा किया।मुस्लिम समुदाय के लिए यह एक महीने का पवित्र रमजान का अंतिम शुक्रवार है।रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय रमजान के पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं और शाम में अजान पड़ने के बाद पूरे परिवार, इष्ट मित्रों के साथ बैठकर रोजा इफ्तार खोलते है और रात्रि में मस्जिद में जाकर तरावीह और कुरान शरीफ पढ़ते हैं तथा रात्रि के अंतिम पहर समयानुसार सुबह होने से पहले सेहरी खाते हैं और पूरे दिन बिना अन्न जल के कठिन उपवास रहकर रोजा रखते है। रमजान के इस पवित्र महीने में कुरान शरीफ पढ़ना, पांचों वक्त नमाज पढ़ना, इबादत करना,दान करना यह बड़ा नेक और शुभ माना जाता है ।रमजान के पवित्र महीने में हिन्दू समुदाय के लोग भी मुस्लिम रोजेदारों को अफ्तारी करवाते है जो हिन्दू मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक समझा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.