April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक महीने तक रोजा रखने के बाद मंगलवार को मुश्लिम भाइयों का पावन पर्व ईद पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर के भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने मुश्लिम भाइयों का महापर्व ईद के मौके पर पातेपुर के विभिन्न मुश्लिम बहुल क्षेत्रो का दौरा कर लोगो से मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान विधायक ने मुश्लिम भाइयों को तिरंगा देकर सम्मानित किया।
एक महीने तक रोजा रखने के बाद मंगलवार को मुश्लिम भाइयों का पावन पर्व ईद पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। पातेपुर के मुश्लिम बहुल इलाका अम्मामौरी, कावा चिकनौटा, दरगाह बेला, भुसाहि, टेकनारी आदि गांव में स्थित ईदगाहों में ईद को लेकर मुश्लिम समुदाये के बूढ़े,बच्चे सभी मे एक अलग ही उत्साह था। सुबह में नमाज के साथ ही लोगो का बधाई देने का सिलसिला जो शुरू हुआ देर रात तक निरंतर चलता रहा। बताते चले कि पिछले दो वर्षों से कोरोना काल को लेकर ईद जैसे पर्व में लोगो के बीच दूरियां बन गई थी। जो इस वर्ष लोगो ने एक दूसरे को बधाई देकर एवं गले मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद पर्व मनाया। ईद के मौके पर पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन द्वारा तिरंगा देकर मुश्लिम भाइयों को सम्मानित किए जाने की मुश्लिम समुदाये के लोगो ने विधायक की सराहना की । इस दौरान विधायक श्री रौशन ने पातेपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर खूब सेवइयां खाई तथा लोगो से गले मिले. विधायक के साथ मो0 असगर अली, इंद्रजीत सिंह, अमरेश पासवान, भाजपा नेत्री फिरदौस बेगम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.