अक्षय तृतीया पर बीते मंगलवार को महुआ बाजार खरीदारों की भीड़ से रात में भी गुलजार रहा।
अक्षय तृतीया पर रात तक होती रही खरीदारी
महुआ। अक्षय तृतीया पर बीते मंगलवार को महुआ बाजार खरीदारों की भीड़ से रात में भी गुलजार रहा। स्वर्ण आभूषण दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रात तक बनी रही और जमकर खरीदारी भी की।
लोगों ने सोने के गहने की खरीदारी जमकर खरीदारी की। महुआ बाजार के सभी आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिनभर जमी रही। खासकर महिला ग्राहकों की भीड़ अधिक रही। जो जितने लाइक थे उतने की खरीदारी की। बताया गया कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में धन संपदा लक्ष्मी आती हैं। अक्षय तृतीया समृद्धि की प्रतीक मानी गई है। इस तृतीया पर धातु के सामान खरीदना शुभ माना गया है। खासकर सोने के गहने की खरीदारी लोग करते हैं। यहां 4 दर्जन से अधिक स्वर्ण आभूषण दुकानों पर महिला ग्राहकों की भीड़ दिन भर जमी रही। दुकानदारों ने भी बताया कि इस बार अच्छी बिक्री हुई है। दो वर्षों से कोरोना कॉल रहने के कारण इस बार लोग खुलकर बाजार आए हैं और गहने की खरीदारी की है। महुआ बाजार के गोपाल सोनी, अमित कुमार, राजन साह, राजू साह, रामनरेश साह आदि बुधवार को ने बताया कि 2 वर्ष की मंदी से अभी बाजार के स्वर्ण दुकानदार नहीं उबरे हैं। हालांकि इस बार लोगों ने अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी की है। हालांकि जिस अनुपात में बिक्री होनी चाहिए उतना नहीं हो पाई। ग्रामीण इलाके के लोग आर्थिक बोझ से दबे हैं।
