April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने घायल रिक्शा चालक और सवार को मंगलवार को ससमय पहुंचाया था अस्पताल,

जमापुर के लाल लखनऊ डिएम ने कर दिया कमाल

 

घायल राहगीरों के लिए देवदूत बने लखनऊ डीएम !

लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने घायल रिक्शा चालक और सवार को मंगलवार को ससमय पहुंचाया था अस्पताल,

फिर बुधवार को उनका हाल जानने पहुंचे अस्पताल और नए रिक्शा और पुख़्ता इलाज की व्यवस्था भी की सुनिश्चित

लखनऊ। जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को अभिभूत कर देनेवाली संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिविल अस्पताल पहुंचे और मंगलवार को घायल रिक्शा चालक और अन्य सवार के हाल चाल जाना। इतना ही नहीं श्री अभिषेक प्रकाश ने गरीब रिक्शा चालक के लिए नया रिक्शा भी सद्भावना समिति के माध्यम से मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई। साथ ही, दोनों घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। डीएम लखनऊ के इस संवेदनशील व्यवहार की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

सोशल मीडिया पर डीएम की भरपूर सराहना

दिनांक 03 मई को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश नियमित प्रशासनिक भ्रमण के उपरांत लौट रहे थे। तभी कैंट स्थित मरी माता मंदिर अहियामऊ के निकट उनको एक रिक्शा पलटा हुआ दिखाई दिया। रिक्शा चालक और रिक्शा पर सवार यात्री दोनों लहूलुहान दिखाई दिए।डीएम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत अपने वाहन को रूकवाया। फिर उन्होंने दोनों घायल व्यक्तियों का हाल लिया। तत्काल घायलों को अपने स्कॉर्ट में बैठवाकर सिविल अस्पताल भेजवाया। फिर अस्पताल के डॉक्टरों से बात कर उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया। घायल दोनों व्यक्ति मोहनगंज कैंट रोड निवासी 55 वर्षीय धनी राम और पुराना किला निवासी 50 वर्षीय गुड्डू अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश के संवेदनशील व्यवहार की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्री अभिषेक प्रकाश ने मानवता की सेवा का अनुपम प्रयास कर प्रशासनिक संस्कृति को एक संवेदनशील सबक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.