April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से अज्ञात चोरों ने दरबाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। बाइक चोरी की घटना के बाद दोनो बाइक के मालिकों ने पातेपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। एक ही दिन में दो अलग अलग गांव से बाइक की चोरी की घटना ने फिर एक बार पातेपुर में बाइक चोर के सक्रिय होने की पुष्टि कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के पातेपुर बाजार निवासी मनोज राम ने अपने दरबाजे पर खड़ी बाइक की चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र के मरुई गांव से सामने आई है। इस मामले में मरुई गांव निवासी मनोज सहनी के पुत्र रामू सहनी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि मंगलवार को वह अपनी घर के बगल में स्थित एक झोपड़ी नुमा बथान में बाइक खड़ी कर घर गया था। घर से लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नही चलने पर उसने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो बाइक की चोरी होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.