नव नृमित पंचायत भवन सह आरटीपीएस काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के निरपुर पंचायत के ब्रह्म स्थान परिसर स्थित नव नृमित पंचायत भवन सह आरटीपीएस काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश, स्थानीय मुखिया शोभा देवी, बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इस अवसर पर मुखिया उत्तम कुमार, पुर्व मुखिया रामनरेश राय,राजद जिला उपाध्यक्ष मनीष राय, पुर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिंटु यादव, पंचायत सचिव राजेश्वर राय, आदि के साथ ही उप मुखिया वार्ड सदस्य के साथ ही भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार राय ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर खोला जा रहा है लोगों को छोटे मोटे काम के लिए ब्लाक एवं अंचल कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खोला गया है एक दो पंचायत जहां आरटीपीएस काउंटर नहीं खुले हैं वहां भी जल्द आरटीपीएस काउंटर खोलने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।
वहीं सीओ मुन्ना प्रसाद ने कहा कि पंचायत के लोगों का आय, आवासीय, जाती समाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के आवेदन यही से आनलाईन किए जाएंगे तथा सभी प्रकार के प्रमाण पत्र भी यही से निर्गत भी किए जाएंगे।
