April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हवन यज्ञ कर श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।

हवन यज्ञ कर श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।

कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

सुनी हो गई है बगिया जीवन की, आपके यूं चले जाने से।
मुरझा गए हैं फूल, कभी पतझड़ सा मौसम आने से।।
याद कर आपकी बातों को, अब जीवन को महकाएंगे।
आप हमें हमेशा याद आएंगे आप हमें हमेशा याद आएंगे।।
उक्त बातें वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरोई समशुद्दीन पंचायत के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्या श्री मती सुचीता कुमारी के ससुर स्वर्गीय महेंद्र राय के प्रथम पुण्यतिथि पर महंत श्री सदानंद सहाय ने कही.
बताते चले कि गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिरोई समशुद्दीन पंचायत स्थित पिरोई गांव के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्या सुचिता कुमारी के दरवाजे पर उनके ससुर स्व. महेंद्र राय के मृत्योपरांत एक बर्ष पुरा होने पर हवन यज्ञ कर भावभिनी श्रद्धांंजली समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पंचायत के सभी प्रबुद्धजन महिला एवं योग्य पुरुष ने उनके पुण्यतिथि पर हवन किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चेहराकलां के मुखिया ब्रह्मदेव राय ने महंथ सदानंद सहाय, विजय दास, गायक राजेंद्र राय, सरपंच उमेश पासवान, व्यास वालेश्वर राय, उप मुखिया रंगीला देवी, अखिलेश कुमार, स्वागत करने वालों में लालबाबू राय, कपल राय, चन्द्रभुषण राय, शोकाकुल परिवार संतोष कुमार राय, सतीश कुमार राय, आयुष राज, अंकुर राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.