तीसीऔता थाना अंतर्गत नारी खुर्द गांव में पोखर के पास एक बोड़े में युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया।
बोरे में मिला युवक का शव
महुआ, नवनीत कुमार। महुआ अनुमंडल के तीसीऔता थाना अंतर्गत नारी खुर्द गांव में पोखर के पास एक बोड़े में युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया। शुक्रवार को जैसे ही यह खबर जैसे ही लोगों को मिली। पोखर के पास उनकी भारी भीड़ जुट गई।
पहले तो शव मिलने के बाद लोगों में उहापोह की स्थिति बनी रही और पहचान करना मुश्किल हुआ। हालांकि बाद में शव की पहचान उसी गांव के 45 वर्षीय बाबूलाल पासवान के रूप में की गई। जैसे ही शव की पहचान हुई लोगों में आक्रोश भर गया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की नारी खुर्द गांव में पोखर के पास एक बोरे में सिर कटा शव फेंका गया है। सूचना मिलते ही तिसीऔता थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस बीच देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव सिर कटा होने के कारण पहले तो लोगों को पहचान करना मुश्किल हुआ और उससे अज्ञात होना बताया गया। हालांकि बाद में लोगों ने उसकी पहचान उसी गांव के सकल पासवान के पुत्र बाबूलाल पासवान के रूप में की। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई आवेदन पुलिस को नहीं दी गई थी। युवक की हत्या क्यों और किस कारण हुई है अभी यक्ष प्रश्न बना था। बताया गया कि मृतक की शादी एक दशक पूर्व हुई थी। हालाकि शादी के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी। इधर घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं। जितने मुंह उतनी बातें हो रही थी। इस घटना की सही जानकारी पुलिस अनुसंधान के बाद ही हो पाएगी।
