डोगरा चौक पर एक अनियंत्रित बाइक चालक ने 42 वर्षीय मोहम्मद मुख्तार को मारी ठोकर हुई मौके पर मौत
डोगरा चौक पर एक अनियंत्रित बाइक चालक ने 42 वर्षीय मोहम्मद मुख्तार को मारी ठोकर हुई मौके पर मौत। रिपोर्ट नसीम रब्बानी
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड क्षेत्र के डोगरा चौक अहले सुबह लगभग 6 बजे गाजीपुर की ओर से रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को ठोकर मारदी, जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ के डोगरा चोक निवासी अब्दुल गफूर का 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुख्तार चौक पर ही सड़क किनारे एक बृक्ष से पत्ता तोड़ने के दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार से आरही बाइक सवार ने मारदी ठोकर कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण आवागवन अवरुद्ध हो गया। मौके पर महुआ पुलिस पहुंच कर कैम्प किये हुए है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए चौकस है।लगभग 3 बजे जाकर प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी के सहयोग से पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोरोकर बुड़ा हाल था। मौके पर उपस्थित महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, मुकेश कुमार सिंह, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, उपमुखिया शंकर भगत, विकाश कुमार, मोहम्मद सदरे आलम,दिनेश राय, जुनैद अशरफ,मोहम्मद दानिश आलम, मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद शकील मुंगेरी, डॉ संजय कुमार के अलावा सैंकड़ो लोगों ने समझा बुझा कर माहौल को शांत करने में अहम रोल अदा किया।
