April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एक 20 वर्षीय युवक की रहस्यमय मौत,हत्यारों ने युवक को मारकर आम की पेड़ से लटकाया

महुआ में एक 20 वर्षीय युवक की रहस्यमय मौत,हत्यारों ने युवक को मारकर आम की पेड़ से लटकाया

जिस दिन हुयी बहन की शादी,उसी दिन हुयी सचिन की मौत।

एकसाथ उठी बहन डोली और भाई की अर्थी।

हाजीपुर।(राहुल गुप्ता)।महुआ थाना क्षेत्र के रसुलपुर उर्फ मधौल पंचायत अंतर्गत मधौल गाँव में एक 20 वर्षीय युवक की अज्ञात हत्यारों ने रहस्यमय तरीके से हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को उसके घर के पास के आम के पेड़ से टाँग दिये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंत्ययपरीक्षण करा उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मधौल निवासी रामसाहेब पासवान की पुत्री की कल शुक्रवार को महुआ के एक विवाह भवन में शादी की रस्में निभाई जा रही थी इसी दौरान दूसरी ओर अज्ञात दरिंदों ने उसके 20 वर्षीय भाई सचिन कुमार को मौत की नींद सुला दिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी के दौरान सचिन अपने माता-पिता के साथ अपने मधौल स्थित आवास पर ही था।इसी दौरान रात्रि के 9 बजे के करीब बिजली कट गयी।जब रात्रि 10 बजे बिजली आई तो सचिन को घर में नही देखकर परिजन उसकी खोजबीन में लग गये जहां घर के पास ही लगे आम के बगीचे में आम की डाल से लटकता उसका शव देखकर दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। जब मृतक के शव को डाली से उतारा गया तो उसके दोनों हाथ बंधे थे।वहीं पास ही हत्यारे का कैम्पस नामक कंपनी का जूता पड़ा हुआ था जिससे आशंका जताई गयी उसकी निर्मम हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।इस संबंध में पुछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया की मृतक के भाई सकिन्द्र पासवान के फर्दब्यान पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है वहीं नामजद अभियुक्त फरार होना बताया जा रहा है। रामसाहेब पासवान के घर से एकसाथ बेटी की डोली और पुत्र की अर्थी उठने से पुरा परिवार ही नही बल्कि पूरा गाँव स्तब्ध और सदमे में है की हे ईश्वर यह क्या हो गया ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.