मारपीट की घटना में पिता-पुत्र जख्मी
मारपीट की घटना में पिता-पुत्र जख्मी
हाजीपुर।कटहरा ओपी क्षेत्र के चपैठ गाँव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी।मारपीट की घटना शुक्रवार की देर रात नौ बजे की बतायी जा रही हैं।जिसमें चपैठ गांव निवासी पिता पुत्र में शामिल 45 वर्षीय सुरेश पासवान व उनके 19 वर्षीय पुत्र बाँबी पासवान बुरी तरह से जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने जख्मी दोनों पिता पुत्र को इलाज हेतु चेहराकलां पीएचसी में भर्ती करायी है।जख्मी सुरेश पासवान ने बताया कि पूर्व में आपसी विवाद को लेकर गांव के ही शिवचन्द्र पासवान, अखिलेश कुमार, अरविन्द कुमार समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।
