डाककर्मी को पितृशोक
डाककर्मी को पितृशोक
हाजीपुर।महुआ सिंहराय निवासी एवं भगवानपुर डाकघर में पदस्थापित डाककर्मी राजेश कुमार “अगम”के 75 वर्षीय पिताजी विश्वनाथ सिंह के निधन का खबर लगते ही उनके आवास पर लोगों का हुजूम स्व. सिंह के अंतिम दर्शनार्थ उमड़ पड़ा।परिजनों के मुताबिक वे विगत कई महीनों से बिमार चल रहे थे।शुक्रवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण वे स्वर्ग सिधार गये।उनके निधन पर वार्ड पार्षद अरूण सिंह,पंसस विजय सिंह,युवा समाज सेवी गजेन्द्र राय,पत्रकार राहुल गुप्ता,डाँ.चन्द्रकेत सिंह,राजन गुप्ता,राजेश कुँवर,धनंजय सिंह गुलटेन,मिथिलेश सिंह,मुनेश्वर शर्मा,पवन कुमार आदि ने स्व. सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर कौनहारा घाट पर किया गया।
