April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

 पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह ने किसानो को घोड़परासों से दिलायी मुक्ति

पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह ने किसानो को घोड़परासों से दिलायी मुक्ति

हाजीपुर।घोड़परासों के तांडव से आज भी किसान परेशान हैं । किसानों के जीने का आधार ही खत्म कर दे रहा है यह घोड़परास और जंगली सुअर । हलाकि पुर्व विधायक राजकिशोर सिंह ने अपने कार्यकाल में काफी मशक्कत कर लगभग 4 हजार घोड़परासों को समाप्त कराया था, लेकिन पुनःजंगली जानवरों के तांडव से यहां के किसानों को नाकोदम कर रखा है । पुनः पुर्व विधायक ने एक कदम आगे बढकर किसानों के हित में हैदराबाद से फाँरेस्ट विभाग के शुटर को आग्रह कर बुलाया । पुर्व विधायक श्री सिंह ने एक सवाल के जबाब में कहा कि हम किसान के बेटे हैं और हम खुद अपनी हाथों से हल चला कर खेती करने का मर्म जानते हैं। किसानों के दुख दर्द को समझते हैं । आज हम विधायक नहीं हैं । आज हम किसानों के हित में कुछ नहीं भी करें तो मुझसे पूछने वाला कोई नहीं , लेकिन हम किसानों के दर्द को जानते हैं । उनके दर्द हमसे देखा नहीं जाता। किसानों के दर्द को हम नहीं देख सकते और यही कारण है कि विधायक नहीं रहते हुये भी घोड़परासों को समाप्त करने के लिये हैदराबाद से शुटर को बुलाया हुं । इधर शुटर शपथ अली खान ने बताया कि हमने बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान में गया, लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र जैसा कहीं भी इतना घोड़परास को समाप्त नहीं किया गया । क्योंकि इसको समाप्त करने के लिये पहले बहुत प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था जो पुर्व विधायक राजकिशोर सिंह को छोड़कर वाकी कोई इस प्रक्रिया को पुरा नहीं कर सका और इन्होंने सरकार से लगातर डिमांड रख अनुमति लेती रही और इनके आग्रह पर अनुमति मिलती गई और हम लोग आते रहे । यही कारण है कि इस विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा घोड़परास समाप्त किया गया । श्री खान ने बताया कि आज से ही घोड़परासों का सफाया अभियान आरम्भ कर दिया जायेगा । हलाँकि कुछ पंचायतों के मुखिया ने पुर्व विधायक के माध्यम से घोड़परासों को समाप्त करने का लिखित दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.