April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज के लाल ने लहराया सफलता का परचम

लालगंज के लाल ने लहराया सफलता का परचम

हाजीपुर।लालगंज के लाल ने सैनिक स्कूल सतारा में नामांकन पाकर जिले का नाम रौशन किया है। अनमोल आशीष ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास कर अपने मेहनत और लगन के बल पर सैनिक स्कूल सतारा में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया। लगभग एक वर्ष के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि अनमोल आशीष के पिता आशुतोष कुमार अपने पुत्र के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। अपने बधाई संदेश में लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कहा कि अनमोल आशीष की सफलता में उसके माता-पिता और इकलौती बहन शालिनी का हाथ है जिनके प्रयास से सरोज सेवा संस्थान बघनोचा के द्वारा चलाए जा रहे आनलाइन कक्षा में अनमोल आशीष और शालीनी का बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पूणे के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर अनमोल ने सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर वैशाली जिले का नाम रौशन किया। उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सरोज सेवा संस्थान बघनोचा का यह प्रयास है कि आमलोगो में सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में पढाई के प्रति प्रेरणा मिले। अपने मेहनत और लगन के बल पर साधारण परिवार के बच्चे भी सफलता की सीढ़ी पार कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल में पढाई के साथ साथ सैनिक जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। बारहवीं कक्षा में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पूणे के लिए भी प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं और सफलता हासिल कर सेना के तीनों अंगों में अधिकारी के पद के लिए प्रशिक्षण पा सकते हैं। एक अनुशासित जिंदगी जीने के साथ साथ देश की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। अब लडकियों के लिए भी सुनहरा अवसर है सेना में भर्ती होकर देश सेवा में योगदान के लिए। अनमोल आशीष के पिता आशुतोष कुमार का सपना है कि उनके बच्चे सेना में अधिकारी बने और यह सपना साकार होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.