24 मई को मनाया जाएगा शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस
24 मई को मनाया जाएगा शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस
हाजीपुर।युवा एकता मंच के प्रदेश संयोजक सह लोजपा रामविलास के नेता संजीत कुमार चौधरी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 14 मई को हाजीपुर शहर के उमेश पार्टी जोन उमेश सिनेमा हॉल में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला जी की 88 वी शहादत दिवस समारोह मनाया जाएगा। शहादत दिवस समारोह में लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान जी पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि जबकि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह समेत दर्जनों नेता अतिथि के रूप में शामिल होगें। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज हाजीपुर प्रखंड के घोषवर, तितरा, जगदीशपुर, इस्माइलपुर, बाकरपुर, चंद्रालय समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से कार्यकम में भाग लेने का अपील किया गया। दौड़ा करने वालों में पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंहा, डॉ रजनीश कुमार सोनू, मनोज कुमार, लालजी कुमार राकेश, शैलेंद्र सिंह, प्रहलाद प्रसाद यादव, सुमित कुमार एवं एवं बिनोद कुमार तिवारी शमिल थे।
