April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के सिंघाड़ा स्थित नरसिंह धाम पर महाविष्णु यज्ञ को लेकर भक्ति चढी प्रवाण, श्रद्धालु महिलाओं ने पहुंचकर महाआरती में लिया भाग

महुआ के सिंघाड़ा स्थित नरसिंह धाम पर महाविष्णु यज्ञ को लेकर भक्ति चढी प्रवाण, श्रद्धालु महिलाओं ने पहुंचकर महाआरती में लिया भाग
महुआ, एक संवाददाता। महुआ के सिंघाड़ा स्थित नरसिंह धाम पर सोमवार को महा आरती और अग्नि उत्पत्ति के साथ ही महाविष्णु यज्ञ का विधिवत वेद जाप शुरू हो गया। इस मौके पर महिलाओं की भारी भीड़ जुटी और महा आरती में भाग लिया। यहां यज्ञ को लेकर इलाका भक्ति में सराबोर हो गया है। महिलाओं में तो यज्ञ को लेकर भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है।
यज्ञ में अग्नि उत्पत्ति होते ही आस्था और भक्ति लोगों सिर चढ़कर बोलने लगी है। यहां पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यज्ञ देवता का माथा टेक रहे हैं। यज्ञ को लेकर पूरा इलाका भक्ति में सराबोर है। रात में रासलीला का भी श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। यज्ञ देखने आने वालों के लिए विभिन्न देवी-देवताओं की बनी 51 मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां दूरदराज के श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। भंडारे में प्रसाद का पंगत करने के लिए महिला, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं। यज्ञ कमेटी के विज्ञान स्वरूप सिंह ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साधु संतों का प्रवचन हो रहा है। उन्होंने बताया कि यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है । जहां भारी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच कर माथा टेक रहे हैं। यज्ञ को लेकर लोगों में आपसी प्रेम, एकता और अपनत्व देखा जा रहा है। वाया नदी किनारे रमणीक स्थल पर हो रहे यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की टोली सुबह से ही पहुंचने लगते हैं जो देर रात तक बने रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.