April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नवम में नामांकन के नाम पर लिए जा रहे अधिक रुपए, कहीं फॉर्म तो कहीं विकास शुल्क में की जा रही वसूली

नवम में नामांकन के नाम पर लिए जा रहे अधिक रुपए, कहीं फॉर्म तो कहीं विकास शुल्क में की जा रही वसूली
महुआ,नवनीत कुमार। नवम में नामांकन के नाम पर उच्च विद्यालय प्रशासन द्वारा जमकर जमकर अवैध वसूली की जा रही है इससे न सिर्फ छात्र-छात्राएं बल्कि उनके अभिभावकों में भी रोष गहरा रहा है। इसको लेकर रोज कहीं न कहीं शोर शराबा और हंगामा होते रहता है। सोमवार को भी यहां हरपुर मिर्जानगर उच्च विद्यालय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का हंगामा हुआ।
उनका कहना है कि एक तो मिडिल स्कूलों में वॉल्यूम उपलब्ध नहीं होने के कारण अष्टम का सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। जिससे नवम में नामांकन होने में दिक्कत हो रही है। इधर हाईस्कूलों में नामांकन के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है। विकास शुल्क से लेकर फॉर्म के नाम पर छात्र छात्राओं से वसूली की जा रही है। इससे न सिर्फ छात्र-छात्राएं बल्कि उनके अभिभावकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। यहां हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल पर पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि नवम में नामांकन के नाम पर अधिक रुपए लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन शुल्क 420 रुपए के अलावा 50 रुपए फॉर्म के लिए जा रहे हैं। जबकि फॉर्म का रुपए नहीं लेना है। उनका कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों को यह कहने पर कि नामांकन में अधिक रुपए लिए जा रहे हैं। इस पर वे विभिन्न खर्च को बताते हैं। जानकार लोगों का कहना है कि सारे खर्च नामांकन शुल्क में ही जुड़ा होता है। अन्य खर्च के लिए छात्र कोष से स्कूल प्रशासन को लेना होता है। जबकि फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली की जाती है यही स्थिति महुआ के सभी उच्च विद्यालयों की है। इधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्हें कंप्यूटर शिक्षक नहीं दिए गए हैं। जिसके कारण फॉर्म का सारा काम कंप्यूटर सेंटर पर कराना पड़ता है। जिससे उन्हें जो खर्च आते हैं वह नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं से फॉर्म बेच कर ली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.