महुआ में पहली बार ईद मिलन समारोह का आयोजन,दिखा गंगा जमुनी तहजीब। रिपोर्ट अमरेश कुमार वैशाली: महुआ नगर परिषद अंतर्गत शक्ति उत्सव मैरेज हॉल में पहली बार ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कौमी एकता की मिसाल और गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। जहां सर्व समाज के लोगों को बुलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महुआ सिंह राय के पैक्स अध्यक्ष सह राजद के महासचिव रामाशंकर यादव, तथा संचालन महुआ विधानसभा प्रभारी सरफराज एजाज़ ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन उपस्थित हुए।उनका भब्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी अथितियों को माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया.इस दौरान अतिथियों ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष रामा शंकर यादव द्वारा महुआ में पहली बार सर्व समाज के लोगो को ईद मिलन समारोह में बुला कर एक नई मिसाल दी है.जिससे शहर में इस ईद मिलन कार्यक्रम के द्वारा सौहार्द की भवना बनी रहेगी.जहां सर्व समाज को बुलाकर भाईचारा , प्रेम भाव , सदभावना का माहौल हमेशा बरकरार रहेगा.इस मौके पर महुआ राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, महुआ राजद अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, महुआ प्रखण्ड यूवा अध्यक्ष रणविजय यादव, विशाल गौरव, नगर अध्यक्ष श्री कांत यादव , इंजीनियर मोहम्मद नौशाद आलम,हाजी मोहम्मद दीन, महुआ शाही मस्जिद के इमाम सद्दाम हुसैन, मदरसा तेगिगिया फैजुर रसूल के सदर अब्दुल अली,मोहम्मद कमरे आलम, सेराज अहमद, महफूज आलम, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.