April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर पुलिस 342 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलीगांव थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पातेपुर कुड़िया मार्ग से एक ट्रक पर लोड 342 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर पूछताछ कर रही है।बरामद शराब की कीमत लगभग 35 लाख बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात बलीगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आलोक में पुलिस ने एक छापेमारी टीम का गठन कर स्वयं उक्त गांव की घेराबंदी कर मोर्चा संभाल लिया। रात बीतने के साथ ही पातेपुर कुड़िया ग्रामीण सड़क से एक ट्रक को आते देख पुलिस उक्त ट्रक को रोक कर जांच की तो ट्रक पर भारी मात्रा में शराब पाया गया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक भागने का प्रयास किया परंतु मौके पर मौजूद पुलिस बल के जवानों ने उसे भी पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी कृषणा राय के पुत्र राधेश्याम राय के रूप में हुई है। पुलिस शराब समेत ट्रक को चालक के साथ थाने ले आई जहां ट्रक चालक के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.