April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली रालोजपा जिला प्रतिनिधिमंडल नए जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट।

वैशाली रालोजपा जिला प्रतिनिधिमंडल नए जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा के योगदान करने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडलों का मिलना जारी है । इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में वैशाली डीएम से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें वैशाली आगमन के लिए हृदय से स्वागत की । प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि श्री मीणा के आगमन से वैशाली के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों का समुचित विकास होगा। हाजीपुर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना भरपूर योगदान होगा । रालोसपा प्रतिनिधिमंडल श्री मीणा के वैशाली आगमन का स्वागत करते हुए उनसे चौमुखी विकास की कामना करती है प्रतिनिधिमंडल में बिहार प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान, प्रदेश सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह, जयप्रकाश नकुल ,जिला महासचिव दिनेश पांडे ,जिला प्रवक्ता नितेश सिंह सहित रालोसपा कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.