गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर एक दिवसीय बैठक का आयोजन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर एक दिवसीय बैठक का आयोजन । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जहांगीरपुर सलखन्नी (दक्षिणी) में बैठक का आयोजन कर अभिभावकों , विद्यार्थियों एवम शिक्षको को जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष शिवजी झा तथा संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने की ।बैठक में प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि आज शिक्षित समाज ही देश व राष्ट्र का विकास कर सकता है, इसलिए अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों का दायित्व बनता है कि ज्ञान अर्जन करें, ताकि अपना तथा समाज का विकास कर सके। समय से शिक्षक एवं छात्र विद्यालय आए, पूर्ण रूप विद्यालय की ड्रेस एवं पुस्तकों के साथ विद्यालय पहुंचकर अध्यापन कार्य को पूर्ण करें ।इन दिनों शिक्षा को लेकर सरकार के तरफ से बच्चों के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा पाकर अपने समाज को बेहतर बनाने में एवं शिक्षा को और तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील रहे ।इन दिनों बिहार में शिक्षा को लेकर देखा जा रहा है ,कई सवाल उठ कर सामने आ रहे है ।जिसके लेकर शिक्षा विभाग भी काफी गंभीर है ।सरकार की तरफ से शिक्षकों को भी समय से विद्यालय पहुंचने का कई बार निर्देश दी गई लेकिन आज भी कुछ शिक्षक अपने जिम्मेवारी से भागते नजर आ रहे हैं ,जो कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है। शिक्षा के बगैर आज हम समाज को नहीं सुधार सकते इसलिए शिक्षा का होना महत्वपूर्ण जरूरी है। शिक्षा समिति की बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुरूद्ध कुमार सिंह, शिक्षक आदित्य राज,पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी, फ़ैज़ अहमद, ब्रजेश कुमार, आदित्य राज, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव भवानी देवी, अध्यक्ष शिवजी झा, रामा शंकर चौधरी, मदन सदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
