बाइक चोरी की घटना के पीड़ित व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव में बारात आये एक व्यक्ति की अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। बाइक चोरी की घटना के पीड़ित व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।
गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर मथुरा गांव निवासी जयनारायण चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी ने पातेपुर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि वह अपनी बाइक से बीते छह मई को थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव निवासी अर्जुन भगत के यहां शादी समारोह में बारात आया था। उसने लड़की वाले के घर के पास अपनी बाइक खड़ी कर शादी समारोह में भाग लेने चला गया। जब वापस लौट कर बाइक खड़ी किये स्थान पर पहुंचा तो वहां से उसका बाइक गायब था काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नही चलने पर उसने घटना के छह दिन बाद पातेपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
