स्कूल ड्रेस पहन कर आने वाले छात्र छात्राओं को पैंसिल दें कर पुरस्कृत किया गया।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
स्कूल ड्रेस पहन कर आने वाले छात्र छात्राओं को पैंसिल दें कर पुरस्कृत किया गया।
स्कूल ड्रेस पहन कर आने वाले राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के छात्रों के बीच शुक्रवार को पेंसिल का वितरण किया गया । विद्यालय में लगभग ढाई सौ से अधिक स्कूल ड्रेस में आने वाले छात्रों को पेंसिल देकर पुरस्कृत किया गया । इसके अलावे स्कूल ड्रेस पहनकर नहीं आने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया । चेतना सत्र के दौरान बाल संसद की प्रधानमंत्री रिया कुमारी द्वारा पूर्व जिला पार्षद धनवंती देवी को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया । इस मौके पर विद्यालय के दो बच्चे स्वीटी कुमारी को आज की चंदा का ताज एवं समीर आनंद को आज का सूरज का ताज पहनाकर पूर्व जिला पार्षद ने पुरस्कृत करते हुये सभी बच्चों को संबोधित कर कहा कि आप सभी बच्चे प्रतिदिन पोशाक में आइए एवम मन लगाकर पढ़िए ताकि गोरौल से हर बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर बने । इसके बाद उन्होंने शिक्षकों को भी सम्मानित करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग से ही आज यह बच्चे स्कूल ड्रेस में है और मन लगाकर पढ़ते हैं और अपने समाज का नाम रौशन कर रहे हैं । यही कारण है कि प्राइवेट स्कूल छोड़कर इस सरकारी विद्यालय में बच्चे पढ़ने आते हैं, इससे पूर्व कई विद्यालयों में बच्चों को पैंसिल देकर पुरुस्कृत किया है । पुरस्कृत बच्चों ने इस दौरान शपथ लिया कि हम सभी प्रतिदिन विद्यालय मे स्कूल ड्रेस में आएंगे और मन लगाकर पढ़ेंगे ऑर अच्छा कर दिखाएँगे। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानध्यापक प्रणव कुमार , बी आर सी से ललन कुमार, इंद्रेश कुमार , रंजू कुमारी, राजेश रंजन , नीलू कुमारी, दीप्ति कुमारी , रोजी परवीन, सारिका सिंह, प्रियंका कुमारी, सहित अन्य शामिल थे ।
